भारत कोरोना संक्रमितों के मामलों में रूस से सिर्फ कुछ संख्या पीछे !अर्जुन सिंह भंडारी
देहरादून:-(अर्जुन सिंह भंडारी) जहां पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 16 लाख पार कर चुका है। वहीं रूस में लगातार संक्रमितों में हो रही वृद्धि को देखते हुऐ रूस को संक्रमितों के लिहाज से तीसरे पायदान में रखा गया है। और भारत को चौथे पायदान में रखा गया है। लेकिन भारत में कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी हर दिन रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। वहीं अनलॉक होते ही हर दिन संक्रमितों की संख्या डबल होती नजर आ रही है। संक्रमितों के लिहाजसे अब भारत और रूस के बीच सिर्फ 499 आंकड़ों का फासला रह गया है।
पूरे भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,75185 के पार हो चुकी है। जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान 2 लाख तक का है। एक दिन में महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा करीब 7 हज़ार तक हो चुका है। जो की वाकई में चौकाने वाला है।
वहीं दूसरी ओर सेफ जोन कहे जाने वाले नॉर्थ ईस्ट स्टेटस में भी कोरोना की दस्तक विस्फोटक रूप ले रही है।
असम में एक दिन में 1200 नए मामलों ने लोगो के बीच हड़कंप मचा दिया। प्रदेश में अब 11000 तक संक्रमितों की संख्या पहुंच चुकी है। जिसमें 149 पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके चलते गुवाहाटी में 14 दिन का संपूर्ण तालाबंदी घोषित कर दी गई है।
पूरे देश में एक दिन में 24000 नए केस सबको चौकाने वाले है। लगातार संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए लगता है की जल्द ही 399 संख्या को पार करते हुए भारत रूस को पीछे छोड़ कोरोना संक्रमितों के मामलों में तीसरे पायदान में ना पहुंच जाए।