Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

दोषपूर्ण नम्बर प्लेट व अवैध नाम पट्टिका बिना डीएल व नाबालिक द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश जारी

        दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं अवैध नामपट्टिका का प्रयोग कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता एवं  बिना डीएल के वाहन चलाने व  नाबालिग द्वारा वाहन चलाने से अन्य वाहन चालकों को होने असुविधा तथा दुर्घटना की संभावनाओं का संज्ञान लेते हुए श्रीमान केवल खुराना,पुलिस उपमहानिरीक्षक /निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के समस्त जनपदों को दिनांक 01/12/2019 से 15/12/2019 तक दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं अवैध नामपट्टिका का प्रयोग, बिना डीएल के वाहन चलाने , नाबालिग द्वारा वाहन चलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाने के  निर्देश जारी किये गये थे ।

राज्य के जनपदों के द्वारा उक्त अभियान में कार्यवाही करते हुए बिना डीएल के वाहन चलाने पर 2852 का ,नामपट्टिका/दोषपूर्ण नम्बर  प्लेट का प्रयोग करने पर 9923  का एवं नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 185  वाहनों का चालान किया गया।

यातायात निदेशालय द्वारा समय-समय पर जनपदों को निर्देशित करते हुए अभियान चलाकर प्रर्वतन की कार्यवाही करायी जा रही है। भविष्य में भी अन्य यातायात नियमों हेतु निदेशालय द्वारा अभियान चलाये जायेगें।यातायात निदेशालय द्वारा आम जनता से अपील भी की जाती है कि यातायात नियमों को न तोड़े। साथ ही यातायात नियमों का पालन कर भारी जुर्माने से बचें।

दिनांक 1.12.2019 से 15.12.2019 तक अभियान में दोषपूर्ण नामपट्टिका/ नम्बर प्लेट का प्रयोग,बिना डीएल के वाहन चलाने,नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही निम्न हैः-

क्र0सं0 जनपद नामपट्टिका/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट का प्रयोग करने पर चालान बिना डीएल के वाहन चलाने पर किये गये चालान नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर किये गये चालान
1 उत्तरकाशी 3 17 1
2 टिहरी गढ़वाल 1840 82 5
3 चमोली 340 22 1
4 रूद्रप्रयाग 95 3 0
5 पौड़ी गढ़वाल 0 54 0
6 देहरादून 266 445 50
7 हरिद्वार 1220 632 55
8 नैनीताल 2859 740 32
9 ऊधमसिहँनगर 2135 701 32
10 अल्मोड़ा 626 33 4
11 पिथौरागढ़ 199 41 0
12 चम्पावत 215 40 4
13 बागेश्वर 125 42 1
कुल 9923 2852 185

 

 

 

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *