Uttarakhand

पत्रकार अनिल राणा के पिता का हुआ निधन

 के. एस . असवाल गौचर। पत्रकार अनिल राणा के पिता गंगा सिंह राणा का 79 वें वर्ष में निधन हो गया है। उनकी चिता को जेष्ठ पुत्र अनिल राणा व कनिष्ठ पुत्र सुनील राणा ने मुखाग्नि दी।
विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद से वर्ष 2005 सेवा निवृत्त स्वर्गीय गंगा सिंह राणा ने गौचर में रहते हुए अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लोगों को उस समय विद्युत कटौती से निजात दिलाई जब क्षेत्र में विद्युत कटौती की एक बड़ी समस्या थी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए वे रात दिन जुटे रहते थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने अपने गौचर निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता व उनके सहपाठी रहे चंद्रवर्धन लिंगवाल,चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र गुसाईं, पत्रकार दिग्पाल गुसाईं, खुशाल सिंह असवाल, कर्णप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शुभाष गैरोला,लक्ष्मण पटवाल आदि बड़ी संख्या में लोगो ने शवयात्रा में भाग लिया।
मुकेश नेगी जयकृत वि ष्ट बिरेन्द्र नेगी कर्णप्रयाग के पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला अजय किशोर भंडारी मनोज नेगी कुंवर सिंह राणा दिगपाल सिंह गुंसाई अरुण मिश्रा खुशाल सिंह असवाल मग्नानंद मिश्रा सेवा निवृत्त विधुत विभाग एसडीओ चन्द्र मोहन लिंगवाल नवीन टाकुली पत्रकार देवेन्द्र गुंसाई पुलिस उपनिरीक्षा गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुंसाई संतोष बिष्ट परवीन राणा लखपत सिंह चौधरी . वार्ड न०  – के  सभासद चैतन्य  बिष्ट  अन्य सभी ने शवयात्रा में भाग लिया .उनका   80 वर्ष की आयु में हुआ निधन अपने पीछे दो पुत्र अनिल राणा सुनील राणा ||

K. S. Aswal