आज भारतीय जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पावन जयंती पर आंगनबाड़ी कान्हरवाला में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया।
जिसमें सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा बूथ में निवास करने वाले पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता संजीव सैनी एवं वेदप्रकाश कंडवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ के रूप में जो बीज सींचा आज वह भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बनकर विश्व पटल पर छाया है हमारे पुरोधाओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को अंगीकार करके आज राष्ट्र को सर्वोच्च शिखर की ओर ले जाने के लिए अग्रेषित किया उन्होंने जिस विचारधारा को लेकर जनसंघ की स्थापना की थी उसे आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता अग्रेषित कर रहे हैं चाहे सरकार प्रदेश की हो या केंद्र की सब का प्रथम उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है।
भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण, स्वच्छ एवं सशक्त भारत की नींव मजबूत करने की दिशा में कार्य करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद को दिशा दे रही है जिसका पूरा विश्व साक्षी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है चाहे वह विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण, अंतोदय योजना , उज्जवला योजना ,आयुष्मान भारत ,सुकन्या समृद्धि योजना खेलो इंडिया, राम मंदिर ,ऑल वेदर रोड ,धारा 370 ,तीन तलाक जैसे समाज उत्थान हेतु विकास कार्य कर रही है।
इस अवसर पर आशा सेमवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवन परिचय देते हुए कहा कि उपाध्याय जी ने राष्ट्र निर्माण हेतु अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए अपने बहुमूल्य समय से कुछ समय देते हुए गर्व महसूस करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल संपूर्ण सिंह रावत जेपी गैरोला, वेद प्रकाश कंडवाल मनवर नेगी रामकिशन सुरेश सैनी नितिन बड़थ्वाल संतोषी बहुगुणा परिपूर्णानंद मिश्रा गणेश उनियाल ईश्वर रौथान मोहन सिंह चौहान दिनेश सिंह रावत रविंद्र चौहान राजेंद्र सिंह कुमाई वीरेंद्र गैरोला नवीन चंद्र जोशी सुरेंद्र सिंह नेगी मदन सिंह बिष्ट कुंवर सिंह सजवान आशीष कुमार ओमकार सिंह सरोज भंडारी हिमांशु राणा संदीप नेगी संपूर्णानंद ध्यानी भारत मनचंदा ऋषभ राठौर आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।