कांवड़ यात्रा 2026: खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, ऋषिकेश में 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
ऋषिकेश/देहरादून
आगामी कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने श्यामपुर-ऋषिकेश क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं संदेह के आधार पर 3 सरसों के तेल, 1 सूजी, 1 बेसन, 1 वनस्पति घी और 1 दलिया सहित कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उक्त कारवाही आगे भी निरन्तर आगे जारी रहेगा। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री सन्तोष कुमार सिंह तथा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना आदि उपस्थित थे।
📍 उत्तराखंड केसरी अपील करता है कि यदि आपको कहीं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता या स्वच्छता को लेकर संदेह हो तो संबंधित विभाग को तत्काल सूचना दें।
#KanwarYatra2026 #FoodSafety #Rishikesh #Dehradun #UttarakhandKesari #BreakingNews
