कोटद्वार। कोतवाली कोटद्वार पर 10 मई 2022 को वादी राजीव कुमार पुत्र स्व0 जयपाल सिंह निवासी ग्राम गोगली, थाना हीकमपुर, दीपा जनपद बिजनौर उ0प्र0 ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि वाहन संख्या UO CT 7597 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाकर वादी के भाई संजीव कुमार को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 132/2022, धारा 279/304 (बी)
भा.द.वि अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त राजा को मय वाहन के कलालघाटी कोटद्वार के पास से गिरफ्तारकिया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता
वांछित
• राजा पुत्र नबाव, निवासी मौहल्ला, कमलीयान, थाना मीरपुर,
जनपद
मुजज्जफनगर उ0प्र0 (उम्र 20 वर्ष) ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 132/2022, धारा- 279/304 बी भादवि
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट
• आरक्षी 335 ना०पु० चेतन सिंह