नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे पर कुमारी शैलजा का तंज
देहरादून ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कल उत्तराखंड दौरे पर हैं। नितिन नबीन का हल्द्वानी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, उनके दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने हल्द्वानी के हालिया विवाद का जिक्र करते हुए भाजपा से पहले जवाब देने और लोगों से माफी मांगने की मांग की है। कुमारी शैलजा का कहना है कि उत्तराखंड की संस्कृति हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारे की रही है, लेकिन भाजपा पर जात-पात के नाम पर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा को पहले हल्द्वानी की जनता और पूरे उत्तराखंड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सभी जातियों के बीच लंबे समय से कायम आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए।
कुमारी शैलजा, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस
