Uncategorized

उत्तराखंड में बीती रात तीन अलग अलग स्थानों में बरातियों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 04 की मौत 19 घायल।

पहाड़ो पर आए दिन दुर्घटनाओं की खबर आना आम बात हो गई है। सासन प्रसासन भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। क्या ये दुर्घनाएं मानवीय भूल का नतीजा हो सकता है। इस पर गहन विचार की जरूरत है। क्या वाहन चालक ने वाहन चलाने की ट्रेनिग सरकारी ड्राइविंग स्कूल से लिया है। उसका लाइसेंस प्रवधानों के अनुरूप बना है। क्या शादी व्याह में  चालक ने कही शराब का सेवन तो मुख्य कारण तो नही है । पहाड़ो पर वाहन चलाना कितना रिस्की है ये समझना बहुत जरूरी है।

टिहरी जिले के कोकलियाल गांव वाले लिंक मार्ग पर दुबड़ा गांव के समीप स्थान-दलियान के समीप सत्यों रायपुर मोटरमार्ग पर कुमालड़ा पुलिस चौकी के पास बारातियों से भरी सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि चड़ीगढ़ से सूमो में सवार सात लोग कोलियाल गांव में शादी समारोह में जा रहे थे. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि, 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है.

बागेश्वर और बेड़ीनाग में दो बरातों में शामिल वाहन खाई में गिर गए। इससे दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। काफलीगैर तहसील के जेठाई गांव के निकट बरात में शामिल जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वाहन में सवार अधिकतर लोग छोलिया दल के लोग बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस ने दुर्घटना के लिए चालक को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को बंगचूड़ी गांव से बरात सनगाड़ गई थी। रात में करीब 9 बजे बरात में शामिल जीप लौटते वक्त जेठाई गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

करीब 11 बजे जिला आपदा प्रबंधन विभाग को जिला कंट्रोल रूम से हादसे की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में गौरव कुमार उर्फ गोकुल राम उर्फ गोलू (17) पुत्र भूपेश राम निवासी माणा कभड़ा और महेश सिंह (40) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बंगचूड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।
काफलीगैर के नायब तहसीलदार बीएस मटियानी ने बताया कि वाहन चालक सुरेश चंद्र निवासी जेठाई वाहन अनियंत्रित होने पर वाहन से कूद गया था और हादसे के बाद भाग गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

बेड़ीनाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बागेश्वर जिले के चंतोला गांव से ओम प्रकाश पुत्र कृष्ण राम की बरात पुराना थल आई। देर शाम लौटते वक्त बेलकोट चौपाता के करीब बरात में शामिल वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे के छोटे भाई दीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

बागेश्वर हादसे के घायल
नवीन राम (36) पुत्र हरीश राम निवासी माणा, भगवान सिंह बोरा (17) पुत्र श्याम सिंह निवासी माणा, पंकज कुमार (22) पुत्र महेश राम निवासी माणा, भूपेश राम (32) पुत्र नैन राम निवासी माणा कभड़ा, मुकेश (27) पुत्र सर्वजीत निवासी दिगोली, चंचल राम (27) पुत्र भवानी राम निवासी बाजड़। इनमें भूपेश राम, पंकज कुमार, भगवान सिंह और नवीन राम को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

बेड़ीनाग हादसे के घायल
1संदीप पुत्र मोहन राम निवासी नरगोली, 2पुष्कर पुत्र गणेश राम, 3पूरन पुत्र राजेंद्र राम, 4अक्षय पुत्र कृष्ण राम, 5 रोहित पुत्र सुनील कुमार, 6राकेश, 7 हरीश पुत्र किशन राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *