ऑपरेशन कालनेमि में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बंग्ला देशी महिलाये फर्जी भारतीय दस्तावेजो के साथ गिरफ्तार।।
देहरादून | 25 नवम्बर2025
अवैध रूप से रह रही 02 बांग्लादेशी महिलाएँ पकड़ी गईं, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद**
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के दिशा-निर्देशों पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया है।
1 महिला गिरफ्तार – फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ
देहराखास, पटेलनगर क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपना वास्तविक नाम बबली खातून बताया। भारत में रहने के लिए उसने भूमि शर्मा नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा रखे थे।
पुलिस को उसके कब्जे से—
- फर्जी आधार कार्ड
- फर्जी वोटर कार्ड
- फर्जी राशन कार्ड
- फर्जी आयुष्मान कार्ड
- और बबली बेगम नाम की बांग्लादेशी आईडी
बरामद हुई।
अवैध रूप से भारत में निवास और फर्जी दस्तावेज बनाने पर अभियुक्ता के विरुद्ध धारा 420/467/468/471 भादवि, 3 पासपोर्ट अधिनियम व 14 विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा ने बताया कि—
- वह कोविड काल में चोरी-छिपे बॉर्डर क्रॉस करके भारत आई,
- 2021 में देहरादून पहुँची,
- 2022 में यहाँ एक हिंदू युवक से भूमि शर्मा नाम से विवाह किया,
- और इसके बाद अपने परिचितों की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवा लिए।
फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने वालों की तलाश जारी है, पुलिस जल्द कानूनी कार्रवाई करेगी।
दूसरी महिला हिरासत में – जल्द होगी डिपोर्ट
कारगी रोड, कालिंदा विहार फेज-2 से पुलिस ने बॉबी खातून (उम्र 41 वर्ष) को हिरासत में लिया।
जाँच में पता चला कि—
- वह वर्ष 2023 में चोरी-छिपे भारत आई,
- देहरादून में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी,
- उसके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट की छायाप्रति मिली।
महिला को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जल्द ही बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।
ऑपरेशन कालनेमि की अब तक की उपलब्धियाँ
दून पुलिस ने अब तक जनपद में—
- 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई,
- 08 को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा,
- 09 नागरिकों को डिपोर्ट,
कर चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता
- बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा, पत्नी मो० मुनजु
- निवासी: ग्राम बुढाबूढी, जिला गायबन्दा, बांग्लादेश
- उम्र: 28 वर्ष
हिरासत में ली गई महिला
- बॉबी खातून, पत्नी मो० रूबेल
- निवासी: बोगुरा सदर, जिला बोगुरा, बांग्लादेश
- उम्र: 41 वर्ष
