मुजफ्फरनगर | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ( Uttar Pradesh Muzaffarnagar ) जिले में एक 57 वर्षीय मौलवी को तीसरी बार निकाह की प्लानिंग भारी पड़ी है। उसकी पत्नी ने पहले तो नपुंसक बनाया और फिर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला मौलवी की दूसरी बीवी थी और अब उसकी योजना तीसरी बार निकाह करने की थी।
पुलिस के अनुसार महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब उसका पति सो रहा था, तभी उसने रसोई में रखे धारदार चाकू से हमला किया था। महिला मौलवी पति को नपुंसक बनाना चाहती थी। परन्तु नपुंसक बनाए जाने के बाद खून से लथपथ मौलवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मौलवी वकील अहमद की दूसरी पत्नी हाजरा ने पहले उनसे तीसरी बार शादी न करने की गुहार लगाई थी। लेकिन उसने ऐसा करना का अपना मन बना लिया था।
वह नहीं माना तो बीवी ने यह कदम उठाया। यह घटना शुक्रवार की रात शिकारपुर गांव की है। इसके एक दिन बाद यानि कि शनिवार को हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के वक्त मृतक की पहली पत्नी घर पर नहीं थी।
भोरा कलां थाने से पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और मृत मौलवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फुगाना के डिप्टी एसपी शरद चंद शर्मा ने कहा, आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसका पति फिर से शादी करना चाहता था और वह उसे ऐसा करने रोकना चाहती थी। दोनों के बीच इसे लेकर हाथापाई भी हुई थी। Uttar Pradesh Muzaffarnagar भोरा कलां के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।