व्यापारियों के संगठन CAIT ने भारत बंद का विरोध किया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी भारत बंद का विरोध कर रहा है।
भारत बंद के किसानों के आह्वान को देखते हुए भारत सरकार ने एक गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार उन्होंने सभी राज्यों को निर्देश दिए हैं की कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाए कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एमएसपी नहीं हटेगी बल्कि उसकी राशि को बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अलगाववादी लोगों का समर्थन ना करें। किसान पर विपक्ष का चरित्र दोहरा है और किसानों के हित पर राजनीति हो रही है यह बात किसानों को समझनी चाहिए। भारत बंद में भारतीय किसान संघ ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है।
भारतीय किसान संघ ने भारत बंद का विरोध करते हुए कहा कि विदेशी ताकतें राष्ट्र विरोधी अराजकता फैलाना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के संगठन CAIT ने भारत बंद का विरोध किया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी भारत बंद का विरोध कर रहा है।
CAIT ने दिल्ली में भारत बंद के दौरान सभी दुकानों को और बाजारों को खुले रखने का निर्देश दिया है। भारत में ट्रांसपोर्ट भी सामान्य तरीके से चलाए जाएंगे। मुंबई में भी सभी लोकल ट्रेन और बेस्ट की बसें चलेंगी जबकि महाराष्ट्र में सभी एपीएमसी बाजार बंद रहेंगे। जबकि कई व्यापारी भारत बंद के विरोध में आए हैं जहां किसान संगठनों ने भारत बंद का आवाहन किया है। दिल्ली किसानों के समर्थन में आजादपुर मंडी बंद रहेगी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कृषि में निजी भागीदारी करें और निजी निवेश बढ़ा तो खेती को फायदा अधिक होगा। कृषि मंत्री से हरियाणा किसान मिले हैं जिन्होंने नए कानून का समर्थन किया और इसे वापस नहीं लेने की अपील की है।