Wildlifeदेहरादून

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2025 की तैयारियों का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून, 11 नवम्बर 2025।
राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज देहरादून में आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2025 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी करना देवभूमि उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। यह प्रतियोगिता राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सतत प्रयासों से उत्तराखंड खेल, पर्यावरण और पर्यटन के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इस प्रकार के आयोजन राज्य के युवाओं में उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को सशक्त करेंगे।

 

Uma Shankar Kukreti