Uttarakhand

नरेंद्रनगर बना भाजपा का मजबूत किला, निकाय चुनाव में दिलाई बड़ी राहत

टिहरी, 11 जून 2026। हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों के परिणामों में भाजपा को जहां कुछ क्षेत्रों में निराशा हाथ लगी, वहीं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने पार्टी के लिए बड़ी राहत का काम किया। चंपावत के पाटी और ऊधमसिंह नगर के गढ़ीनेगी निकायों में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने वाली भाजपा ने नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में अध्यक्ष पद सहित मजबूत बोर्ड जीतकर अपना राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रखा।
चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक हलकों में नरेंद्रनगर की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास ने भाजपा को यह सफलता दिलाई।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ बना हुआ है। दूसरी ओर पाटी और गढ़ीनेगी के नतीजों ने विपक्ष को नई ऊर्जा दी है, जिससे भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
#Narendranagar #TehriGarhwal #BJP #NikayChunav2026 #UttarakhandPolitics #MunicipalElection #NarendranagarVictory #TehriNews #BJPUttarakhand #LocalBodyElection

Uma Shankar Kukreti