राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर, मिशन हैट्रिक में जुटने का आह्वान
विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का दिया मार्गदर्शन
मीडिया टीम जनता और सरकार के मध्य संवाद का प्रभावी माध्यम
देहरादून, 30 मई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मीडिया टीम को सरकार और जनता के मध्य सेतु तथा संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए मिशन 2027 में प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर संगठन एवं सरकार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण करने के साथ विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का मार्गदर्शन दिया।
अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास की अंतिम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन कैंट स्थित बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में पार्टी की मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम के प्रदेश पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान श्री नबीन ने प्रदेश में चल रहे राजनीतिक नैरेटिव को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पास विकास और जनकल्याण से जुड़े अनगिनत कार्य हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता, विशेषकर मीडिया टीमों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार नकारात्मक एजेंडे पर कार्य करते हुए मीडिया का दुरुपयोग करने, झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास करता है, लेकिन भाजपा को इसका जवाब सकारात्मकता और प्रभावी संवाद के माध्यम से देना है।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि “सच के सामने कांग्रेस के झूठ के पांव टिक नहीं पाएंगे।” बिहार, बंगाल, असम और पांडिचेरी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रभावी संवाद ने वहां विपक्ष के भ्रम फैलाने के प्रयासों को विफल किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है और इसमें मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया डबल इंजन सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि मीडिया की कार्यक्षमता और प्रदर्शन चुनावों में जीत के अंतर को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा ताकि जीत की हैट्रिक नए रिकॉर्ड के साथ दर्ज की जा सके।
बैठक में प्रदेश प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, कैबिनेट मंत्री खजान दास, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, विकास तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कुंवर जपेंद्र, गुरविंदर सिंह चंडोक, नवीन ठाकुर, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी एवं आईटी प्रभारी प्रवीण लेखवार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
