*नव नियुक्त दायित्वधारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की भेंट, मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई*
देहरादून, 05 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोरखा कल्याण परिषद के नव नियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक शाही तथा उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के नव नियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गम्भीर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दोनों नव नियुक्त दायित्वधारियों को उत्तराखण्ड सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
