DIPRHealthUttarakhandदेहरादून

NMC की बड़ी सौगात: ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में अब 250 MBBS सीटें, चिकित्सा शिक्षा को मिली नई उड़ान

उत्तराखंड में पहली बार तीसरे ही बैच में किसी मेडिकल कॉलेज को मिली 250 सीटों की स्वीकृति, चिकित्सा शिक्षा में नया कीर्तिमान

देहरादून। उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने एक नया इतिहास रच दिया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने संस्थान में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर 250 करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य में पहली बार किसी मेडिकल कॉलेज को तीसरे ही बैच में 250 सीटों की मंजूरी मिली है, जिसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने बेहद कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल शिक्षा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उत्कृष्ट संस्थागत व्यवस्थाओं के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। विश्वस्तरीय शिक्षण व्यवस्था, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, हाई-टेक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी फैकल्टी और बहु-विशेषता अस्पताल में उपलब्ध उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के चलते संस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
NMC द्वारा 250 सीटों की स्वीकृति संस्थान के उच्च शैक्षणिक मानकों, गुणवत्तापूर्ण मेडिकल एजुकेशन और मजबूत चिकित्सा अधोसंरचना की बड़ी मान्यता मानी जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र में इन सीटों पर प्रवेश केंद्रीय काउंसलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।

चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और उल्लेखनीय उपलब्धियां

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा सेवाओं और शोध के क्षेत्र में भी कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की हैं। संस्थान ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहली बार पांच वर्षीय बच्चे का POEM तकनीक से सफल उपचार कर नया जीवन दिया। बिना ऑपरेशन 50 मरीजों की अवरुद्ध आहार नली का सफल इलाज किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में पहली बार TEER तकनीक के जरिए बिना ओपन हार्ट सर्जरी के हृदय का वाल्व बदलने में सफलता हासिल की गई। समय से पहले जन्मे दो नवजात शिशुओं की आंखों की रोशनी बचाने जैसी जटिल चिकित्सा उपलब्धियां भी संस्थान के नाम दर्ज हैं।
ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज देश का पहला मेडिकल कॉलेज भी बना, जिसे NABH के छठे संस्करण के 600 से अधिक गुणवत्ता मानकों की मान्यता प्राप्त हुई है।

“हम केवल डॉक्टर नहीं, संवेदनशील चिकित्सक तैयार कर रहे हैं” : डॉ. कमल घनशाला

इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन.के. मोहिन्द्रू, डायरेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर डॉ. सुभाष गुप्ता, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, सामान्य चिकित्सा विभाग के हेड डॉ. गुरुदत्त शर्मा, महिला रोग विभाग की हेड डॉ. श्वेता निमोंकर, आर्थोपेडिक्स विभाग के हेड डॉ. नोएल सुखजीत सिंह, फिजियोलॉजी विभाग की हेड डॉ. नीरू गर्ग, एनाटॉमी विभाग की हेड डॉ. रजनी सिंह, बायोकेमिस्ट्री विभाग के हेड डॉ. शिवा सुब्रमण्यम, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. अंकित खंडूरी, पैथोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजेंद्र ठकराल, फार्माकोलॉजी विभाग की हेड डॉ. शालू बजाज, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. सचिन पालवे, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. अनुज गुप्ता, सर्जरी विभाग के हेड डॉ. एम.के. श्रीवास्तव, रेडियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. विशाल ठक्कर, इमरजेंसी विभाग के हेड डॉ. अमित विशेन और नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।