Uttarakhand

काशीपुर की डेयरी पर नोटिस, संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री पर चेतावनी

ऊधम सिंह नगर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए ऊधम सिंह नगर प्रशासन ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सख़्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को रूद्रपुर और काशीपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की।

रूद्रपुर व काशीपुर में छापेमारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में उपायुक्त कुमाऊँ मंडल आर.एस. कठायत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश फुलारा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या शामिल रहे। टीम ने रूद्रपुर व काशीपुर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में रूद्रपुर से 2 व्रत वाले चिप्स और काशीपुर से 1 दूध, 1 घी और 2 पनीर समेत कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए। इन नमूनों को सरकारी खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा गया है।

डेयरी पर नोटिस, चेतावनी

जारीकाशीपुर की एक दुग्ध डेयरी में एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने और खाद्य पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिया कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री वर्जित है। सभी कारोबारियों को आगाह किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर एफएसएसए एक्ट 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कारोबारियों को निर्देश

  • बिना पंजीकरण व लाइसेंस खाद्य कारोबार न करें
  • खाद्य पदार्थों के खरीद बिल पर अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना चाहिए
  • केवल पंजीकृत/लाइसेंसधारी कारोबारियों से ही बाहरी प्रदेशों से खाद्य सामग्री खरीदें
  • सभी कारोबारियों को दैनिक खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है

आम जनता से अपील

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य व पेय पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपभोग की तिथि अवश्य देखें और विक्रेता का लाइसेंस नंबर चेक करें। यदि कहीं निम्न गुणवत्ता या अस्वच्छ खाद्य सामग्री पाई जाती है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर की जा सकती है।

Shubham Mishra