Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडचमोली

एक ओर बेटी दहेज के दानव की भेंट चढ़ी,15 दिन की नवजात बेटी को छोड इस संसार से हुई बिदा।

 

चमोली :- लुणतरा (पालख) विकासखंड घाट में एक विवाहिता का गौशाला में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ, मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुणतरा के प्रधान कलम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे पालक टोक गाँव की सुमन (36) पत्नी विजय कुमार गौशाला में मृत अवस्था में मिली।

बताया जा रहा है मृतका की 15दिन की एक छोटी बच्ची भी है, जिसका नामकरण आज सोमवार को होना था। मृतका की शादी को सात साल हो गये थे और उनकी तीन बच्चे है। पहला बेटा 5 साल, दूसरी बेटी 3 साल ओर तीसरी बेटी 15 दिन की है।

मृतका के पिता सुबीर लाल ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बेटी के पति विजय, सास रामेश्वरी देवी और ससुर लखपत राम के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

एसडीएम बुशरा अंसारी ने बताया की, ” मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अधिक दहेज के लालच में लड़की को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का पति बेरोजगार था और दहेज़ हेतु पत्नी पर दबाव बनाता था।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *