PM मोदी के 75वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा जनों ने पौखाल में चलाया साफ सफ़ाई अभियान।
दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल बुधवार 17 सितम्बर / देश भर में भाजपा शासित राज्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिन पर बीजेपी आज 17 सितंबर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है. ।
भारत के भाल और भारतीय संस्कृति के प्राणों के रक्षक गांव -गरीब- किसान- व जवानों के मसीहा- सर्व स्पर्शी /सर्व ग्राही विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता परमादरणीय श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के- 75वें- अवतरण दिवस की पावन बेला पर आज दिनांक – 17-सितम्बर – 2025-को सेवा पखवाड़ा के तहत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पौखाल पौड़ी गढ़वाल-में- मा०जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमीला बलूनी जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ -कनिष्ठ पदाधिकारियों व हास्पिटल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारीगणों के साथ – अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवम् मिष्ठान वितरित करते हुए यशस्वी प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का अवतरण दिवस मनाया गया- अवतरण दिवस की इस पुनीत बेला पर बलूनी फाउण्डेशन/ ०जिला पंचायत सदस्य पठुड अकरा- श्रीमती प्रमीला बलूनी-जी द्वारा अस्पताल प्रशासन की पेयजलापूर्ति हेतु एक प्लास्टिक की टंकी भी भेंट की गई – उपस्थित क्षेत्रीय जनता द्वारा बहिन प्रमीला बलूनी- जी का इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया-l

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मधुसूदन बलूनी ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जैसा कर्मठ व्यक्ति का नेतृत्व मिला है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जहां पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है, वही हमारा देश स्थायित्व विकास के रास्ते पर है।
इस ऐतिहासिक/पुनीत कार्यक्रम में मा०प्रदेश सह संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ श्रीमान मधुसूदन बलूनी जी- डॉ०सुशान्त रावत जी एवम् अस्पताल के कर्मचारीगण- आशा कार्यकर्ता बहिनें-पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री विनय चन्दोला जी – प्रधान ग्राम पंचायत पठुड अकरा-श्रीमती मन्जू नेगी जी – पूर्व प्रधान श्री संजय रावत जी – श्री अशोक कुकरेती जी -श्रीमती बसुदेवी जी- श्री अजीत देवलाल जी – श्रीमान कुतुबुद्दीन जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अवकाश देवलाल जी – पूर्व मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री अर्जुन सिंह नेगी जी – सहित अन्य कई प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया -चण्डी प्रसाद कुकरेती- जिला संयोजक मन की बात कार्यक्रम जिला कोटद्वार/ प्रधान ग्राम पंचायत जौरासी ।
