Uncategorized

चुनाव प्रबंधन समिति में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं डोईवाला के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी कहा अबकी बार 60 पार ।

चुनाव के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, उत्तराखंड सरिता जोशी को अहम जिम्मेदारी से उत्साहित हुए डोईवाला के भाजपाई।
डोईवाला के वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री मति सरिता जोशी को विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा में महिला कार्यक्रम के लिए सह प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने जहां भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का आभार जताया तो वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का भी डोईवाला की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद देते हुए कहा की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा संगठन में ही संभव हैं। इसी क्रम में विधानसभा डोईवाला से अतिथि प्रोटोकॉल प्रमुख हिमांशु चमोली प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा , गाने के प्रमुख सुभाष बड़थ्वाल पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रवास विशेष सौरव थपलियाल पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा को अहम जिम्मेदारी मिली है । विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साहित सरिता जोशी ने कहा की उन पर जो विश्वास पार्टी ने जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
भाजपा के नेता करन बोरा, मंडल अध्यक्ष डोईवाला विनय कंडवाल , नगीना रानी, जिला संयोजक नमामि गंगे वेदप्रकाश कंडवाल , सुंदर लोधी, विक्रम नेगी, पंकज रावत, पंकज शर्मा, ललित पंत, मंडल अध्यक्ष माजरी राजकुमार, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाबू ने पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनाव में सह प्रमुख की अहम जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी हाई कमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी और विधान सभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *