Crimeदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार : राजपुर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने दी थी सुपारी। देखिये वीडियो

देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। लगभग 1 वर्ष पूर्व थाना राजपुर क्षेत्र में हुई अजय भटेजा हत्याकांड मामले में फरार चल रही 25 हजार की इनामी अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने ही अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी।
इस मामले में पहले ही उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर 26 मई 2025 को जाखन स्थित घर में अजय भटेजा की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने शव को पंखे से लटकाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद कमरे की सफाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई तथा सीसीटीवी डीवीआर और कुछ कागजात भी साथ ले जाए गए।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों की योजना पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर प्रॉपर्टी के कागजात हासिल करने और फिर हत्या करने की थी।
📍 गिरफ्तार अभियुक्ता
हुमेरा उर्फ जोया निवासी खालापार, मुज्जफरनगर (उ.प्र.)
📍 पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त
राजन उर्फ जैकी निवासी सहारनपुर
📍 वांछित अभियुक्त
अमित भटेजा
#Dehradun #OperationPrahar #RajpurPolice #DehradunPolice #CrimeNews #Uttarakhand #BreakingNews #AjayBhateja #PropertyDispute #UttarakhandKesari

Uma Shankar Kukreti