मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। वहीं मदन कौशिक भी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोतम उनियाल की अगुवाई में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में सुबह प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार लौटने पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगाँव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। धामी सरकार की नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ खुशहाली की कामना की गई।
परेड मैदान में आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। साथ ही उनका नया मंत्रीमंडल भी शपथ लेगा। शपथ ग्रहण के साथ ही धामी की उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के दौर पर दूसरी पारी शुरू होगी।