*ऋषिकेश में ओवरलोडिंग का मामला: 32 सीट वाली बस में 120 सवारियां, ए
*ऋषिकेश में ओवरलोडिंग का मामला: 32 सीट वाली बस में 120 सवारियां, एआरटीओ ने किया चालान*
ऋषिकेश, उत्तराखंड: राजस्थान के धौलपुर जिले के एक स्कूल के छात्र शैक्षिक भ्रमण पर ऋषिकेश गए थे, लेकिन उनकी बस में ओवरलोडिंग का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग की टीम ने गंगोत्री राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक 32 स्लीपर सीट वाली बस को रोका, जिसमें 120 सवारियां बैठी थीं।
एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत ने बताया कि बस में कुल 120 सवारी बैठी थी, जबकि बस में सिर्फ 32 सीटें थीं। बस चलाने के दौरान चालक-परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। चालक के पास पर्वतीय क्षेत्र में वाहन चलाने की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे में बस का कुल 21,500 रुपये का चालान काटकर सीज कर दिया गया है।
स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को रोडवेज बसों की सहायता से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छुड़वाया गया। एआरटीओ ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है और ओवरलोडिंग भी बर्दाश्त नहीं जाएगी।
