पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, पौड़ी जिले के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्योली तल्ली व स्योलि मल्ली के बीच एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना में 3 लोग घायल हो गए। सभी बाराती थे और आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब सात बजे की है। मैक्स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत का समाचार मिला है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। मैक्स श्रीनगर विधानसभा अंतर्गत सतपुली दुधारखाल-कोटनाली सिद्धखाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित सभी सवार घायल हुए हैं। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद दुधारखाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को आकस्मिक चिकित्सालय वाहन के साथ ही अन्य वाहनों से सतपुली की ओर रवाना किया।
( 1 ) अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौडी गढवाल
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल ।
(3) – मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी