Crimeपौड़ीलक्ष्मण झूला

पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर टप्पेबाज सतेंद्र उर्फ झपटी गिरफ्तार, 20–22 लाख कीमत के 84 मोबाइल बरामद

 

पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर टप्पेबाज सतेंद्र उर्फ झपटी गिरफ्तार, 20–22 लाख कीमत के 84 मोबाइल बरामद

👉 पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने बीती रात भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास दबिश देकर अभियुक्त सतेंद्र उर्फ झपटी (निवासी बिजनौर, हाल निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया।

👉 बरामदगी :

  • कुल 84 मोबाइल फोन (आईफोन, रेडमी, वीवो, ओप्पो, सैमसंग, वनप्लस, रियलमी, गूगल पिक्सल आदि)
  • बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹20 से 22 लाख।

👉 घटना :

  • रामझूला क्षेत्र से साधु समाज घाट के दुकानदार भागीरथ का मोबाइल चोरी कर UPI से ₹1,71,000 की धोखाधड़ी का प्रयास।
  • साइबर यूनिट की तत्परता से ₹90,000 तुरंत अकाउंट में होल्ड।

👉 पूछताछ में खुलासा :

  • अभियुक्त गंगा घाटों, आश्रमों, होटलों और धर्मशालाओं में पर्यटकों को झांसा देकर मोबाइल चोरी करता था।
  • हर 3 महीने पर ठिकाना बदलता था।
  • पहले से हरिद्वार, देहरादून, बिजनौर व जीआरपी में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज।

👉 दर्ज आपराधिक मुकदमे :

  1. थाना हरिद्वार – धारा 323, 325, 506 IPC
  2. थाना जीआरपी हरिद्वार – धारा 379 IPC
  3. थाना जीआरपी हरिद्वार – धारा 379/411 IPC
  4. थाना ऋषिकेश (देहरादून) – धारा 25 शस्त्र अधिनियम
  5. थाना जीआरपी रेलवे हरिद्वार – BNS धारा 305/317(2)/3ग
  6. थाना जीआरपी हरिद्वार – धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम

👉 आगे की कार्रवाई :

  • बरामद मोबाइलों की शिनाख्त कर उनके मूल स्वामियों तक लौटाने की प्रक्रिया जारी।
  • पुलिस अभियुक्त के आपराधिक नेटवर्क और इतिहास की गहन जांच कर रही है।

👉 टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :
सीओ श्रीनगर अनुज कुमार, थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल, चौकी प्रभारी चीला राजेश असवाल, उप निरीक्षक अभिनव शर्मा, भानु प्रताप, साइबर सेल टीम उप निरीक्षक कमलेश शर्मा, दीपक अरोड़ा और पुलिस कर्मी नरेश पंवार, आशीष, विमल नेगी, अमरजीत, अरविंद