Uncategorized

पिथौरागढ़ : शवयात्रा में शामिल युवक की नदी में डूबने से मौत, घर का इकलौता बेटा था युवक, आज ही जन्मदिन भी था। 

 

पिथौरागढ़, 16 जनवरी 2024 पिथौरागढ़ में शव यात्रा में गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक घर का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि मृतक का आज जन्मदिन भी था। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरना के तोली गांव में बीती रात एक वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीण शव यात्रा में रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के लिए गए थे। इस दौरान 20 वर्षीय सागर बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट नदी में नहाते समय डूब गया। उसे डूबता देख जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन सहित आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह आंखों से ओझल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *