पिथौरागढ, 4 फरवरी 2024 पिथौरागढ़ जिले में नाई की दुकान में काम करने वाले समुदाय विशेष के युवक पर दो 15 वर्षीय किशोरियों को भगाने का आरोप लगा है। इस मामले में आक्रोशित लोग रविवार को सड़क पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया गया है। जबकि आरोपित युवक को पुलिस खोज रही है।
पिथौरागढ़ जनपद पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के धारचूला कोतवाली क्षेत्र के जौलजीबी कस्बे में दो किशोरियों को भगाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग सड़कों पर उतर गए। लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।
आरोपित युवक मुस्लिम बताया जा रहा है, जो इन किशोरियों को भगाकर बरेली ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। जबकि, आरोपित युवक फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।
पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धारचूला के एक गांव निवासी हाईस्कूल की 15 वर्षीय दो छात्राएं एक फरवरी को अचानक लापता हो गई थीं। जानकारी के अनुसार धारचूला के जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला उत्तर प्रदेश के बरेली का युवक धारचूला से इन दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया
परिजनों ने तीन फरवरी को धारचूला पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों किशोरियों को जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला समुदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर जानकारी के अनुसार धारचूला के जौलजीबी में नाई की दुकान में काम करने वाला उत्तर प्रदेश के बरेली का
युवक धारचूला से दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले गया बरेली ले गया है।
ऐसे में पुलिस टीम बरेली पहुंची और दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। जबकि, आरोपित युवक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। इधर, रविवार को जैसे ही इस घटना का पता धारचूला में लोगों को चला तो आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।