Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडकोरोनादेहरादून

लॉक डाउन के उल्लंघन पर जारी है पुलिस की कार्यवाही,1 करोड़ से अधिक की वसूली जा चुकी है राशि

देहरादून-तबलीगी जमात प्रकरण कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है। इसके साथ ही रमजान को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। 1 जनवरी के बाद कुल 1436 जमातियों, जिसमें से अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए 513 जमातियों को और उत्तराखंड के अन्य राज्यों में गए हुए 923 जमातियों को होम और इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले 917 लोगों को भी क्वारेन्टीन किया गया है।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 61 अभियोग पंजीकृत किये गये। जिसमें 368 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 2001 अभियोगों 8613अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 21793 वाहनों के चालान, 4899 वाहन सीज एवं 01.06 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *