त्योहारी सीजन में सुचारू यातायात के लिए पुलिस मुख्यालय अलर्ट — देहरादून में रूट व पार्किंग प्लान जारी
देहरादून, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।
अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए देहरादून जनपद की यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में आईजी श्री नीलेश आनंद भरणें, एसपी नगर श्री प्रमोद कुमार, एसपी ट्रैफिक श्री लोकजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य निर्देश:
- सड़कों पर अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, थानेवार जिम्मेदारी तय की जाए।
- सीपीयू व ट्रैफिक पुलिस को पूर्व-ब्रीफिंग के साथ ड्यूटी पर लगाया जाए।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अधिकारी स्तर पर जिम्मेदारी तय हो।
- जाम की स्थिति में त्वरित एक्शन टीम सक्रिय रहें।
- त्योहारी यातायात हेतु कार्ययोजना बनाकर सोशल मीडिया व एफएम रेडियो के माध्यम से प्रचार हो।
रूट व पार्किंग प्लान:
- सहस्त्रधारा/राजपुर रोड से आने वाले वाहन: सर्वे चौक, एमडीडीए कॉम्प्लेक्स, कनक चौक आदि में पार्किंग।
- चकराता रोड से आने वाले वाहन: जनपथ कॉम्प्लेक्स, रेंजर्स ग्राउंड आदि में पार्किंग।
- पलटन बाजार क्षेत्र जीरो जोन घोषित, केवल पैदल यात्री प्रवेश।
- नो-एंट्री: पलटन बाजार में 10 बजे से 9 बजे रात तक लोडिंग वाहनों का प्रवेश वर्जित।
ट्रैफिक व्यवस्था:
- शहर में 10 ट्रैफिक मोबाइल टीम, 10 ट्रैफिक क्रेन, 29 ANPR कैमरे, 105 RLVD कैमरे तैनात।
- बेसमेंट पार्किंग खोलने के लिए कॉम्प्लेक्स स्वामियों को नोटिस जारी।
- नागरिकों से अपील – सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें, नो-पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें।
ट्रैफिक वॉलेंटियर बनें:
इच्छुक नागरिक यातायात पुलिस देहरादून से संपर्क कर यातायात सहयोगी बन सकते हैं।
📞 7579278154, 8958998827
जुर्माना:
नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ₹1200 जुर्माना।
मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड।
