सीनियर मास्टर्स नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन, पुलिस कर्मी ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
देहरादून | 26 मार्च 2026
पंचम सीनियर मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देहरादून में तैनात पुलिस कर्मी अपर उपनिरीक्षक (अ0उ0नि0) प्रेम प्रकाश पुरोहित ने उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
20 से 22 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 55 प्लस आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है।
👮♂️ एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट
25 मार्च 2026 को पदक विजेता प्रेम प्रकाश पुरोहित ने पुलिस कार्यालय देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान एसएसपी देहरादून ने उनके जज्बे, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के स्वर्णिम प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
💰 नकद पुरस्कार से सम्मानित
पुलिस कर्मी के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी दून द्वारा उन्हें ₹2500/- नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
👉 यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है।
