साधन सहयोगिता छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रिया नेगी का चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
के एस गौचर :पोखरी (चमोली): जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत संचालित राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना की छात्रा कु. प्रिया नेगी का साधन सहयोगिता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन होने पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ व अभिभावक संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट ने कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। गाइड टीचर कल्याण सिंह चौधरी, शिक्षक विनोद पुरोहित और जगजीवन सिंह कनवासी ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताई और इसे विद्यालय की निरंतर मेहनत का परिणाम बताया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष विनोद कोहली, ग्राम प्रधान सूगी गडुना श्रीमती विमला देवी बुटोला, करछुना ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी, रजनीश खत्री, सुभाष खत्री, हर्षवर्धन खत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, संतोष सिंह सहित अनेक अभिभावकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
