मुम्बई : एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बार फिर सन्नाटा छा गया है. रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन हो गया है. 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है. अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं. बेटे ने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया.: अपनी आवाज से घर-घर में लोकप्रिय रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है. अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं. बेटे ने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है.
अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।
रेडियो पर भाइयों और बहनों के संबोधन के जरिए इनकी बात करने की शैली भी काफी लोकप्रिय थी। एक जानकारी के मुताबिक इन्होंने करीब 54 हजार रेडियो कार्यक्रम किए और 19 हजा स्पाट्स या जिंगल्स किए।