देहरादून-: वर्तमान में कोविड19 के 2 वेरिएंट में लोग इस महामारी से जूझ रहे है, ओर जान गवा रहे है। चारो ओर से अशुभ समाचारों से हर इंसान का मन दुःखी ओर घबराहट में जीने को मजबूर है। साथ ही इस महामारी से बचने के लिए सरकार भी अपने माध्यम से प्रयासरत है। और जरूरी कदम उठा रही है। पूरे प्रदेश को इस महामारी ने अपने आगोश में ले लिया था। जिससे सरकार को प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा, जिससे सभी के रोजगार व घर मे खाद्य सामग्री व रोजमर्रा की अवश्य बस्तुएं खत्म हो गए है। लोग लाचार है। ऐसे में हमारे सामाजिक लोग अपने विवेक व माध्यम से अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री घर तक पहुंचा कर मानव धर्म का पालन कर रहे।
समाजसेवी हिमालया रिहैब भानियावाला के स्वामी श्री रजनीश कुकरेती जी भी इस मुहिम में साक्षी होकर जरूरतमंद लोगों तक अपनी ओर से सहायता पहुँचा रहे है। वे आज ही नही वर्षो से मानव सेवा में लगे है।
समाज कल्याण अधिकारी (देहरादून)श्रीमती हेमलता पांडेय व श्री नेगी जी सहायक समाज कल्याण अधिकारी के आग्रह पर प्रयास वेलफेयर नई सोच रामनगर डांडा थानों निवासी समाजसेवी हिमालया रिहैब भानियावाला के स्वामी श्री रजनीश कुकरेती द्वारा के.के.एम.कॉलोनी कुष्ठ रोगी आश्रम नालापानी में 53 जरूरतमंदो को राशन किट वितरित की गई।
श्रीमती पांडेय जी ने इस प्रकार के कार्य के लिए श्री रजनीश जी को धन्यवाद कहा व रजनीश कुकरेती जी ने आगे भी इस प्रकार के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का विश्वास जताया