दून अस्पताल में विवाद की सूचना निकली गलतफहमी, महिला ने कार्रवाई से किया इंकार
देहरादून, 27 मई 2026: कोतवाली देहरादून क्षेत्र अंतर्गत चौकी धारा पर एक महिला ने दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार करने का मौखिक आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित स्टाफ से पूछताछ और दोनों पक्षों से वार्ता की गई। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी गलतफहमी के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
मामला स्पष्ट होने के बाद महिला ने भी स्वीकार किया कि घटना गलतफहमी के कारण हुई थी। साथ ही महिला ने चौकी धारा में लिखित पत्र देकर किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई न किए जाने की बात कही।
