ऋषिकेश

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने किया माँ लक्ष्मी महाआरती एवं वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ

ऋषिकेश, 16 अक्टूबर

ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. प्रेम चंद अग्रवाल ने अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश द्वारा आयोजित तृतीय माँ लक्ष्मी महाआरती एवं प्रथम विवाह योग्य वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माँ लक्ष्मी से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

अपने संबोधन में डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि “अग्रवाल समाज देश के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। यह समाज परोपकार, व्यापार और सेवा की भावना से प्रेरित है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाते हैं।”

उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को समाज के लिए “आवश्यक एवं सराहनीय पहल” बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को उचित जीवनसाथी चयन में सहायता मिलती है और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ आधार प्राप्त होता है।

इस अवसर पर डाॅ. अग्रवाल ने अग्रवाल सभा की वार्षिक स्मारिका पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारिका समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और सदस्यों के योगदान का दस्तावेज है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कपिल गुप्ता, एस.पी. महेश्वरी, केशव गोयल, सचिन अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti