देहरादून

नई शिक्षा नीति पर दो पुस्तकों का विमोचन — उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को लेखक डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला ने भेंट की पुस्तकें

देहरादून,

उच्च शिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा के सचिव डाॅ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आज दून विश्वविद्यालय, देहरादून में स्थित कॉम्पोजिट लेबोरेट्री का भ्रमण किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विषय पर आधारित नई शिक्षा नीति (NEP-2020) से संबंधित दो पुस्तकों को लेखक डाॅ. हरीश चन्द्र अण्डोला द्वारा सचिव महोदय को भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति महोदया, कुलसचिव, पर्यावरण संसाधन विभाग के डीन प्रो. एस.एस. सुथार एवं विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

इन पुस्तकों की गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, डाॅ. देवेन्द्र भसीन, उच्च शिक्षा उन्नयन के उपाध्यक्ष, तथा महानिदेशक यूकास्ट प्रो. दुर्गेश पन्त द्वारा की गई।

लेखक डाॅ. हरीश चन्द्र अण्डोला ने बताया कि यह पुस्तके उनके शिक्षा गुरू प्रो. एम.एस.एम. रावत और प्रो. के.डी. पुरोहित की प्रेरणा का परिणाम हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारीगणों, कर्मचारियों, तथा कुनाल बुक पब्लिकेशन के प्रकाशक श्री प्रेम सिंह बिष्ट के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही अजीत कुमार कर्नाटक (कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान), हेम पंत के नेतृत्व में कार्यरत “क्रिएटिव उत्तराखण्ड – मेरा पहाड़, मेरी पहचान” टीम तथा डाॅ. शैलेश उप्रेति के योगदान के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित ये पुस्तकें छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होंगी, जो उन्हें विषय की गहन समझ एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ेंगी।

Shubham Mishra