रुद्रपुर में धर्म छिपाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ हिंदू नाम बताकर धोखाधड़ी व दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर करीब एक वर्ष पूर्व उससे जान-पहचान बढ़ाई थी।14 अक्टूबर 2025 को पीड़िता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी आहद ठाकुर नाम से परिचय देता था, जबकि उसका वास्तविक नाम आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा जनपद ऊधम सिंह नगर है। आरोपी ने महिला की निजी रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और दबाव में रुद्रपुर स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।घटना के दौरान महिला को आरोपी की असली पहचान का पता चला कि वह मुस्लिम धर्म का है और धोखाधड़ी से हिंदू नाम का उपयोग कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से आरोपी आहद खान को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने महिला को धोखे में रखकर होटल में बुलाया था। साथ ही उसने अपना आधार कार्ड भी फर्जी तरीके से हिंदू नाम “आहद ठाकुर” में बदलने की बात कबूल की ताकि पहचान छिपाकर होटल में प्रवेश किया जा सके। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया लव जिहाद और लैंड जिहाद से बचना। जिहादियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी हैं।
