ऋषिकेश नगर निगम के सफल एक वर्ष: महापौर शंभू पासवान के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों पर ‘योग नगरी’
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर श्री शंभू पासवान के कार्यकाल का एक वर्ष आज गौरवपूर्ण ढंग से पूर्ण हो गया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए बीते एक वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
एक वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां
महापौर के मार्गदर्शन में शहर में स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य: निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी से जनउपयोगिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की गई। परशुराम चौक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु सड़क निर्माण का अभिनव कार्य किया गया, जिससे गंगानगर और पुरानी चुंगी क्षेत्र को राहत मिली।
स्वच्छता अभियान: ‘स्वच्छ ऋषिकेश-स्वस्थ
ऋषिकेश’ अभियान के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को 100% प्रभावी बनाया गया। पहले 20–25 गाड़ियां संचालित थीं, अब 52 गाड़ियां कार्यरत हैं। यूजर चार्ज भी 10 लाख से बढ़कर 14 लाख तक पहुंच गया है।
डिजिटल मॉनिटरिंग: डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की VLTS आधारित राज्य स्तरीय डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए ऋषिकेश का चयन देहरादून और हरिद्वार के साथ किया गया है।

बुनियादी ढांचा सुदृढ़ीकरण: मुख्य मार्गों और गलियों में LED लाइटें लगाई गईं, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण और नाली निर्माण पर रिकॉर्ड कार्य हुआ।
डिजिटल सुविधाएं: नगर निगम सेवाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में ‘ऑनलाइन टैक्स’ प्रणाली की शुरुआत की गई, जिससे लोगों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पार्क और स्वास्थ्य सुविधाएं: चंद्रेश्वर नगर में 1.91 करोड़ रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क और आवास विकास क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण हो रहा है। विभिन्न पार्कों में ओपन जिम उपकरण भी लगाए गए हैं।
सड़क सुधार: 17.77 करोड़ रुपये की लागत से हॉटमिक्स सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया गया।
वेस्ट मैनेजमेंट: लालपानी में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट का कार्य प्रगति पर है।
गौशाला और डॉग शेल्टर: रायवाला में गौशाला (4.79 करोड़) और डॉग शेल्टर (2.68 करोड़) निर्माण के लिए DPR शासन को भेजी गई है।
तंबाकू नियंत्रण: ऋषिकेश को उत्तराखंड का पहला ‘तंबाकू नियंत्रित’ शहर बनाने की दिशा में कार्य जारी है।
NCAP योजना: वर्ष 2025-26 में लगभग 10 करोड़ की लागत से प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
स्मार्ट वेंडिंग जोन: योगनगरी, एम्स के पास और बैराज कॉलोनी क्षेत्र में तीन स्मार्ट वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं।
EV चार्जिंग और स्मार्ट बस शेल्टर: शहर के 10 स्थानों पर पीपीपी मॉडल पर EV चार्जिंग स्टेशन और स्मार्ट बस शेल्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे पर्यटन और राजस्व दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
महापौर का संदेश
महापौर शंभू पासवान ने कहा,
“यह एक वर्ष ऋषिकेश की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहयोग का रहा है। मेरा लक्ष्य ऋषिकेश को देश का सबसे स्वच्छ और व्यवस्थित धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाना है। यह वर्ष सीखने और मजबूत नींव रखने का रहा है। आने वाले चार वर्षों में और तेज गति से विकास कार्य किए जाएंगे।”
भावी संकल्प और योजनाएं
नगर निगम बोर्ड ने शहर को अधिक सुविधायुक्त और पर्यटक अनुकूल बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत—
शहर के बीच आधुनिक बहुमंजिला वाहन पार्किंग
हाई-टेक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
चंद्रभागा नदी के दोनों ओर तटबंध व आस्था पथ
रामानंद घाट से चंद्रेश्वर मंदिर तक पुल निर्माण
संजय झील और रम्भा नदी का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण
जैसी योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महापौर को उनके सफल एक वर्ष के लिए बधाई देते हुए उनके विजन की सराहना
