HealthUttarakhandदेहरादून

भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में रोटरी क्लब का निशुल्क स्वास्थ्य कैंप, 147 मरीजों ने कराई जांच

रोटरी क्लब देहरादून द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित
देहरादून में रोटरी क्लब द्वारा आज भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ माननीय विधायक श्री विनोद चमोली ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विधायक विनोद चमोली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य कैंप आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें महंगी चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क प्राप्त हो जाती हैं। उन्होंने रोटरी क्लब और डॉ. चेतन शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. चेतन शर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को छाती में दर्द हो तो उसे तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और वसा व चिकनाई रहित भोजन लेने की सलाह दी।


कैंप के दौरान रोटरी क्लब द्वारा डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. श्रेयांशी और डॉ. अनन्या गुप्ता को सम्मानित किया गया।
हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनील   कुकरेती ने जानकारी दी कि इस स्वास्थ्य कैंप में कुल 147 मरीजों ने अपनी जांच कराई।
147 लोगों की फ्री ब्लड शुगर जांच की गई
52 लोगों की फ्री ईसीजी जांच की गई
साथ ही कार्डियोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, डेंटल और आई सर्जन द्वारा परामर्श दिया गया
इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एस.एल. गुप्ता, जोगिंदर सिंह, डॉ. अरुण कुमार, पवन कुमार अग्रवाल, आर.के. बख्शी, गौरव दीप सिंह, राकेश मल्होत्रा, तरुण भाटिया, राकेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti