चंपावत। पाटी ब्लाक में प्राइमरी स्कूल मोनकांडा के शौचालय की जर्जर छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि, तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। मृतक छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाय। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
मृतक
चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह (8)
घायल
सोनी पुत्री श्याम सिंह रिंकू पुत्र गोधन सिंह शगुन पुत्री श्याम सिंह