Uttarakhand

द्वारीखाल विकासखण्ड में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत माध्यमिक व प्रारम्भिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन द्वारीखाल विकासखण्ड के बी.आर.सी. कीर्तिखाल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, बीआरपी मानवी कोटनाला, पवन कुमार, शिक्षक राकेश नेगी एवं राजीव रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
🔬 विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के परिणाम
माध्यमिक स्तर
🥇 प्रथम स्थान – अ.उ.रा.इ.का चैलूसैंण
🥈 द्वितीय स्थान – अ.उ.रा.इ.का देवीखेत
🥉 तृतीय स्थान – रा.इ.का कैण्डुलठागर
🧪 जूनियर स्तर विज्ञान प्रदर्शनी
🥇 प्रथम – राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुल्यासु
🥈 द्वितीय – राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल
🥉 तृतीय – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी
❓ जूनियर वर्ग विज्ञान क्विज
🥇 प्रथम – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरमोली
🥈 द्वितीय – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी
🥉 तृतीय – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटली
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान के माध्यम से बच्चों में तार्किक सोच, नवाचार और जिज्ञासा को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है। उन्होंने विज्ञान के प्रचार-प्रसार में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
क्विज प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का संचालन शिक्षक राकेश नेगी, राजीव रावत, रश्मि रावत, महेन्द्र सिंह राणा, प्रीतम बिष्ट एवं नीरज पथिक द्वारा किया गया।
निर्णायक मंडल में दीपक नेगी, मुकेश पटवाल, राजेश भारद्वाज, भारत नेगी, सुषमा सुमन, योगेश कुकरेती, संजय भट्ट, अनुज रावत, अर्जुन भण्डारी एवं नरेश चन्द्र रमोला ने सराहनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में अमित नेगी, रविन्द्र रावत, सुनिता नैथानी, राहुल सैनी, सुभाष बलूनी एवं मनोज गुसांई सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

Uma Shankar Kukreti