Saturday, July 27, 2024
Latest:
हिमांचल

भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, मलबे में दबे 40 से ज्यादा श्रद्धालु, सात लोगों की मौत

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश भर में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। इसकी वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला के समरहिल इलाके में भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया है। मलबे में 40 से ज्यादा श्रद्धालु दब गए। तीन शव निकाले जा चुके हैं। बचाव अभियान जारी है। इससे पहले सोलन में बादल फटा था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। ऐसे में प्रदेश सरकार ने स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 14 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर ढह गया था और फागली इलाके में एक अन्य जगह जहां कई घर मिट्टी और कीचड़ के नीचे दब गए थे। मलबे से नौ शव निकाले गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। सोलन जिले में बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। रविवार रात बादल फटने से सोलन में दो घर बह गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों को बचा लिया गया, जबकि जादोन गांव में सात अन्य की मौत हो गई।

न्यूज़ सोर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *