Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादून

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री विस्वजीत नेगी को इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री श्री विस्वजीत नेगी को इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला पौड़ी इकाई ने हर्ष ब्यक्त किया है।श्री विस्वजीत सिंह नेगी विगत 20 वर्षों से उत्तराखण्ड के पत्रकारों के हितों और सम्मान की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। यही कारण है कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की राज्य के सभी 13 जिलों में इकाइयों के गठन हो रखा है। संगठन की क्षमता को विकसित करने के माहिर विस्वजीत सिंह नेगी मृदुल स्वभाव के धनी हैं। मूलरूप से जिला पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याळी गांव के निवासी श्री नेगी जी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के उच्च पदों को सुशोभित करने के साथ ही गुरुकुल पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति भृगुखाल के अध्यक्ष भी हैं,
यमकेश्वर क्षेत्र के विकास को लालायित श्री नेगी जी के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी समय समय पर किया जाता है।इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर यमकेश्वर क्षेत्र में खुशी की लहर ब्याप्त है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *