Uttarakhand

एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को दी भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की जानकारी*

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को भीड़ प्रबंधन, यातायात डायवर्जन, मानीटरिंग, मानव श्रृंखला गठन आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने बताया कि किसी भी कार्यक्रम, त्यौहार या आपात स्थिति में भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने के तरीकों, यातायात को सुचारु रूप से डायवर्ट करने, सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से प्रभावी मानीटरिंग और मानव श्रृंखला के माध्यम से अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री दीपक चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्रीमती प्रगति चौहान और पुलिस उपाधीक्षक आकृति पटेल उपस्थित रहीं।

Shubham Mishra