Uttarakhand

विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व बेला में दिव्य जन जागरण बाइक रैली संपन्न*

पीलीभीत।  आगामी 18 जनवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के पूर्व नगर में बुधवार को एक दिव्य एवं भव्य जन जागरण बाइक रैली निकाली गई। इस रैली ने नगर में जनजागरण और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का उत्साहपूर्ण संदेश दिया।

गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर यह विशाल रैली सुनगढ़ी थाना, काला मंदिर, जाटों वाला चौराहा, बरेली गेट, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, चावला चौराहा, गैस चौराहा, मोहल्ला नखासा, देशनगर होते हुए माता यशवंतरी देवी मंदिर पहुँची, जहाँ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ इसका समापन हुआ।रैली में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल सवारों ने भाग लिया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था, एकता और संगठन शक्ति का संदेश दिया। इस दौरान नगरवासियों को सम्मेलन में सहभागिता हेतु आमंत्रण पत्र वितरित किए गए तथा जगह-जगह लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया।

Shubham Mishra