Uttarakhand

तालाब में मिला राजमिस्त्री का शव, इलाके में हड़कंप

पीलीभीत । जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक राजमिस्त्री का शव तालाब में मिला है। ग्राम जिरौनिया निवासी महेंद्रपाल (40) का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब में उतराता हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मंगलवार शाम से लापता था।

 

महेंद्रपाल पुत्र गोकुल प्रसाद पेशे से राजमिस्त्री थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार शाम को वह परिजनों को जंगरौली बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

शव की पहचान महेंद्रपाल के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेंद्रपाल शराब पीने का आदी था और मंगलवार शाम को भी उसे नशे की हालत में देखा गया था।सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महेंद्रपाल अपने पीछे दो पुत्र और सात पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं।

Shubham Mishra