उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाने की घोषणा की है। उत्तराखण्ड में यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संपन्न की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रह करेंगे।
राज्य में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं 10 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्तमान में 11,733 पोलिंग बूथ हैं, जिनके सापेक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 बीएलए तैनात किए जा चुके हैं।
