Saturday, July 27, 2024
Latest:
पौड़ी गढ़वाल

श्रीनगर पौड़ी : अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रीनगर टापू पर फँसे 2 युवकों लिये देवदूत बनी SDRF 

 

 

श्रीनगर पौड़ी : अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रीनगर टापू पर फँसे 2 युवकों लिये देवदूत बनी SDRF

 

आज दिनाँक 16 अप्रैल 2024 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि NIT, श्रीनगर के पास 02 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से बने टापू पर फंस गए है।

उक्त सूचना मिलते ही SI जगमोहन सिंह के हमराह SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम के जवान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम रोप व लाइफ जैकेट्स को तैरकर नदी के दूसरे छोर पर ले जाया गया। जिसके पश्चात उसी रोप व लाइफ जैकेट्स के माध्यम से उक्त दोनों फंसे हुए युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

उक्त दोनों युवक गैस का ट्रक हरिद्वार से लेकर यहां आए हुए थे व नदी में नहाते हुए पानी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए।

*रेस्क्यू किये गए युवकों का विवरण:-*
1. गौरव चौहान पुत्र श्री सुशील चौहान, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- नौगांव, अलीपुर, बेहट, उत्तरप्रदेश।
2. गौतम चौहान पुत्र श्री बाबूराम, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- उपरोक्त।

 

देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *