Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडकोरोनादेहरादूनसामाजिक

प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसजनो द्वारा संचालित सोनिया रसोई संचालन की समीक्षा की

देहरादून:-प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लाॅक डाउन के मध्य कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेसजनो द्वारा संचालित सोनिया रसोई से लाभान्वित होने वाले मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों को मिलने वाली राषन की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
बैठक में प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेष महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विषेश आमंत्रित सदस्य मनीश खण्डूरी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, डाटा विभाग के अध्यक्ष दीवान सिंह तोमर, प्रदेष सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीष पुनेड़ा, कमरखान ताबी, युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली, भरत षर्मा, राजेष चमोली, सूर्यप्रताप राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
इससे पूर्व श्री प्रीतम सिंह ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के कालिन्दी एन्क्लेव में प्रदेष उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई खाद्य्य सामग्री का वितरण किया तथा राजपुर विधानसभा क्षेत्र के डालनवाला क्षेत्र में पार्शद श्रीमती प्रवेष त्यागी, आनन्द त्यागी, राॅबिन त्यागी, टीटू त्यागी तथा पूर्व पार्शद मूर्ति देवी के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई खाद्यय सामग्री का वितरण किया गया।  श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्र के लोगों तथा अन्य प्रदेषों में रोजगार की नीयत से गये कई उत्तराखण्ड के लोगों ने उनसे सहायता की अपील की है जिसके लिए उन्होंने वहां के पार्टी कार्यकर्ताआंे से इन लोगों की सहायता का अनुरोध किया है। श्री प्रीतम सिंह ने पार्टी के कई प्रदेष पदाधिकारियों से दूरभाश पर वार्ता कर राहत कार्यों की जानकारी ली।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *