देहरादून

एसएसपी देहरादून की सख़्त कार्रवाई: PIT NDPS एक्ट में एक और हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर निरुद्ध

देहरादून | 21 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को ज़मीन पर उतारते हुए Dehradun Police ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर एक और हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को PIT NDPS Act, 1988 के तहत निरुद्ध कर जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है।
कोतवाली सहसपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार सक्रिय रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अकलीम पुत्र अली हसन के विरुद्ध विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों में 02 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान गतिविधियों का गहन विश्लेषण कर PIT NDPS Act के अंतर्गत निरुद्धीकरण प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे एसएसपी देहरादून के माध्यम से गृह सचिव, उत्तराखंड शासन को भेजा गया। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद आज 21 दिसंबर 2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया गया।
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सक्रिय नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध PIT NDPS Act के तहत सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। दून पुलिस की निगरानी में कई अन्य बड़े नशा तस्कर भी हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई तय मानी जा रही है।
निरुद्ध अभियुक्त का विवरण
नाम: अकलीम पुत्र अली हसन
निवासी: ग्राम ढाकी, सहसपुर, देहरादून

संक्षिप्त आपराधिक इतिहास
एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित
सहसपुर, विकासनगर व नेहरू कॉलोनी थानों में
24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

Uma Shankar Kukreti